आगरा: मनचले आशिक ने युवती को शादी न करने पर जहर खाने की दी धमकी, परिजनों ने दर्ज करवाया केस
आगरा। जिले में एक सरफिरे आशिक ने युवती का घर से निकलना दुश्वार कर दिया। युवती के घर से निकले ही वो छेड़छाड़ करने लगता। मनचले आशिक के खुलाफ परिजनों ने थाना एत्माददुद्दौला में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में थाना अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। …
आगरा। जिले में एक सरफिरे आशिक ने युवती का घर से निकलना दुश्वार कर दिया। युवती के घर से निकले ही वो छेड़छाड़ करने लगता। मनचले आशिक के खुलाफ परिजनों ने थाना एत्माददुद्दौला में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में थाना अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि युवती नुनिहाई की रहने वाली है। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी युवक उसे परेशान कर रहा है। युवती का कहना है कि वह कल किसी काम से जा रही थी तभी युवक ने ब्रज पब्लिक स्कूल के पास उससे छेड़खानी की। वह बोला कि मैं तुझसे प्यार करता हूं। मुझसे शादी कर ले। तूने मुझसे शादी नहीं की तो जहर खाकर जान दे दूंगा।
युवती ने उसकी बात का कोई जबाव नहीं दिया तो वह छेड़खानी करने लगा। युवक का नाम रोहित है। युवती को डर है कि युवक उसके साथ कोई और गलत हरकत कर सकता है।
