हरदोई: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चचेरा भाई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई। जिले के अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ-चौसार मार्ग पर मंगलवार को डंपर की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को आनन-फानन में एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर …

हरपालपुर/हरदोई। जिले के अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ-चौसार मार्ग पर मंगलवार को डंपर की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को आनन-फानन में एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल, बाद में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मृतक के चचेरे भाई भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

अरवल थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी पवन पुत्र राकेश अपने चचेरे भाई रजनेश पुत्र अनंतराम के साथ बाइक से श्रीमऊ बाजार जा रहा था। तभी श्रीमऊ- चौसार मार्ग पर नंदना मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक पवन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि उसका चचेरा भाई रजनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन में उसे सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बाद में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।मृतक की शादी पिछले वर्ष माधौगंज थाना क्षेत्र की निवासी प्रीति के साथ हुई थी। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।अरवल थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया है डंपर को कब्जे में लेते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े:-अमरोहा : डीएम ने महिलाओं को किया सम्मानित, कहा- नारी के सम्मान से ही बढ़ेगा देश का गौरव

संबंधित समाचार