रीयाल मैड्रिड के खिलाफ मैच से पहले चोटिल हुए Kylian Mbappé

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन के स्ट्राइकर काइलियान एमबाप्पे के बायें पैर में अभ्यास के दौरान चोट लग गई जबकि उनकी टीम को दो दिन बाद चैम्पियंस लीग के मैच में रीयाल मैड्रिड से खेलना है। फ्रेंच लीग क्लब ने कहा कि एमबाप्पे को सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी लेकिन शुरूआती मेडिकल जांच …

पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन के स्ट्राइकर काइलियान एमबाप्पे के बायें पैर में अभ्यास के दौरान चोट लग गई जबकि उनकी टीम को दो दिन बाद चैम्पियंस लीग के मैच में रीयाल मैड्रिड से खेलना है।

फ्रेंच लीग क्लब ने कहा कि एमबाप्पे को सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी लेकिन शुरूआती मेडिकल जांच से पता चला है कि चोट गंभीर नहीं है। पीएसजी ने कहा कि वह उपचार करायेंगे और मंगलवार को उनका फिटनेस टेस्ट फिर कराया जायेगा। मैड्रिड के खिलाफ मैच बुधवार को होगा। एमबाप्पे ने इस सत्र में 24 गोल किये और 17 में सहायता की। पहले चरण में पीएसजी ने मैड्रिड को 1 . 0 से हराया था।

डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया
बेलग्रेड। ओलंपिक चैम्पियन मोंडो डुप्लांटिस ने बेलग्रेड इंडोर मीटिंग में 6 . 19 मीटर की कूद के साथ पोलवॉल्ट में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। डुप्लांटिस ने फरवरी 2020 में ग्लास्गो में 6 . 18 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था। स्वीडन के इस एथलीट ने कहा ,”मैने 6 . 19 मीटर लगाने का पचासों बार प्रयास किया ।” उन्होंने कहा ,” मेरा कद कभी ऐसा नहीं था कि मुझे बहुत मुश्किल आये। बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने पिछले दो साल में काफी मेहनत की है । मैं बहुत खुश हूं ।” वह 18 मार्च से यहां विश्व इंडोर चैम्पियनशिप खेलने फिर आयेंगे।

 

ये भी पढ़ें : Women’s World Cup 2022 : बेकार गई बिस्माह मारूफ और आलिया रियाज की पारी, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

संबंधित समाचार