लखनऊ: एफआईआर के बाद लविवि के चार छात्र निलंबित, जानें पूरा मामला
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री हास्टल (एलबीएस) में हुई मारपीट के मामले में बीकॉम पांचवे सेमेस्टर के चार छात्रों को निलम्बित कर दिया है। मामले की जांच के लिए बनायी गई सात सदस्यीय जांच समिति की सिफारिश पर चीफ प्रॉक्टर ने मारपीट के मामले में पहली बड़ी कार्रवाई की है। एलबीएस हॉस्टल में …
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री हास्टल (एलबीएस) में हुई मारपीट के मामले में बीकॉम पांचवे सेमेस्टर के चार छात्रों को निलम्बित कर दिया है। मामले की जांच के लिए बनायी गई सात सदस्यीय जांच समिति की सिफारिश पर चीफ प्रॉक्टर ने मारपीट के मामले में पहली बड़ी कार्रवाई की है। एलबीएस हॉस्टल में चार मार्च की रात दो गुटों में वर्चस्व को लेकर मुख्य द्वार बंद कर मारपीट हुई थी। जिसमें कई छात्र घायल हुए थे और एक छात्र अमन तात्या गंभीर रूप से घायल हुआ था। अमन के परिवार की ओर से एक पूर्व छात्र समेत पांच छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
सोमवार को सुबह पुलिस ने जांच समिति को एफआईआर रिपोर्ट उपलब्ध करायी। जिसका निरीक्षण करने के बाद जांच समिति ने मारपीट और विश्वविद्यालय की शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में बीकॉम पांचवे सेमेस्टर की छात्र शिव कुमार वर्मा, सलमान खान, अभय कुमार सिंह, बीकॉम आनर्स पांचवे सेमेस्टर के छात्र निलम्बित करते हुए हास्टल आवंटन भी रद् कर दिया है। विश्वविद्यालय के दोनो परिसरों में इन चारों छात्रों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आरोपी छात्रों को एक सप्ताह के अन्दर लिखित स्पष्टीकरण देना होगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
हॉस्टल में लगाये जायेंगे कैमरे
सभी हॉस्टलों अब सीसी टीवी कैमरे लगाये जायेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि सभी हॉस्टलों में सीसी टीवी कैमरे लगाये जायेंगे। इसके लिए सभी हॉस्टलों से ब्योरा मांगा गया है कि, जरूरत के अनुसार भी जगह कैमरे लगाये जायेंगे।
परीक्षा से किया जा सकता है वंचित
मारपीट के मामले में निलम्बित चल रहे छात्रों का नाम हसनगंज थाने में दर्ज एफआईआर में है। पुलिस भी आरोपी छात्रों को खोज रही है। निलम्बित चार छात्रों में तीन छात्र बीकॉम पांचवे एवं एक छात्र बीकॉम आनर्स का छात्र है। लखनऊ विश्वविद्यालय की बीकॉम पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी हैं। ऐसे में निलम्बित हुए आरोपी छात्रों को परीक्षा में शामिल होने मुश्किल है। मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद ये छात्र फरार है। बीकॉम पांचवे सेमेस्टर की 9, 11 और 14 मार्च को परीक्षाएं हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने कहा कि निलम्बित छात्रों को स्पष्टीकरण के लिए सात दिन का समय दिया गया है। यदि छात्र परीक्षा में शामिल होने चाहते हैं तो अपनी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
विश्वविद्यालय की जांच समिति ने किया हॉस्टल का निरीक्षण
मारपीट मामले के लिए बनी जांच समिति ने सोमवार को छात्रावासों के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया। और उन जगहों को चिन्हित किया जहां-जहां सीसीटीवी लगना आवश्यक है। हास्टल के आसपास की मुख्य सड़कों के साथ ही हास्टल परिसर में कई जगहों सीसीटीवी लगाए जाने के लिए जगह चिन्हित की गई।
यह भी पढ़ें:-अमरोहा : कुत्तों के झुंड पर सवार हुई हैवानियत, आठ साल की मासूम को किया घायल
