रामपुर : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, रिश्तेदारी से घर लौटते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार/रामपुर, अमृत विचार। बाइक को बचाने के चक्कर में बाइक सवार सड़क पर गिर गया। पीछे से तेजगति से छोटे हाथी ने युवक को बुरी तरह से रौंद डाला। उपचार के दौरान युवक की जिला चिकित्सालय मे मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों मे कोहराम …

स्वार/रामपुर, अमृत विचार। बाइक को बचाने के चक्कर में बाइक सवार सड़क पर गिर गया। पीछे से तेजगति से छोटे हाथी ने युवक को बुरी तरह से रौंद डाला। उपचार के दौरान युवक की जिला चिकित्सालय मे मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों मे कोहराम मचा है।

तहसील के गांव धनौरी निवासी खेमकरन का 32 वर्षीय बेटा सोहनलाल सोमवार को बाइक पर सवार हो मसवासी में अपनी रिश्तेदारी गया था। देर शाम बाइक से घर से वापस लौट रहा था कि जैसे ही बाइक सवार नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला के निकट पहुंचा कि दूसरी बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क पर जा गिरा।

पीछे से तेजगति से आ रहे छोटे हाथी ने युवक को बुरी तरीके से रौंद डाला। जबकि चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।स्वार सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौके पर लोगों भारी भीड़ देखकर उधर से गुजर रहे एसडीएम सचिन राजपूत ने अपने वाहन को रुकवा लिया। घायल की हालत गंभीर देख अपने वाहन से उपचार के लिए सीएचसी ले आए।

एसडीएम के इस कार्य की लोगो ने सराहना की है।सूचना परिजनों को देने के साथ ही पुलिस को दी। चिकित्सक ने घायल की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर किया है। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

संबंधित समाचार