गाजियाबाद में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्ष भिड़े, दोनों ओर से चले ईंट-पत्थर से आधा दर्जन हुए जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। जिले की गुलजार कालोनी में मंगलवार को कार खड़ा करने को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्ष के लोग निकल आए और पत्थरबाजी करने लगे। इसके बाद पथराव खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और दोनों पक्ष की तरफ से लाठी डंडे चल गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के …

गाजियाबाद। जिले की गुलजार कालोनी में मंगलवार को कार खड़ा करने को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्ष के लोग निकल आए और पत्थरबाजी करने लगे। इसके बाद पथराव खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और दोनों पक्ष की तरफ से लाठी डंडे चल गए।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर लिखी है और मामले की जांच कर रही है। सड़क पर कार खड़ी होने को लेकर ये बवाल होना बताया जा रहा है। फिलहाल घटना के बाद से दोनों पक्षों की तरफ से तनावपूर्ण शांति बताई जा रही है। इलाके में पुलिस तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: फसलों की सुरक्षा के लिए बाड़ में दौड़ाया करंट, चपेट में आकर बच्ची की हुई मौत

संबंधित समाचार