पीलीभीत: रोडवेज बस की टक्कर से होमगार्ड के बेटे की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल, मौके पर जमा हुई भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार होमगार्ड के बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हुई। दोनों कोचिंग पढ़ने के लिए शहर आ रहे थे। पुलिस ने परिजन से हादसे की जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया …

पीलीभीत, अमृत विचार। ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार होमगार्ड के बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हुई। दोनों कोचिंग पढ़ने के लिए शहर आ रहे थे। पुलिस ने परिजन से हादसे की जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा गांव निवासी वेद प्रकाश शर्मा होमगार्ड हैं। उनका बेटा शिवम (18) राम इंटर कॉलेज में कक्षा 11, जबकि बेटी शिवानी (15) जीजीआईसी से हाईस्कूल कर रही है। दोनों शहर में एक संस्थान में कोचिंग करते थे। रोज की तरह मंगलवार सुबह आठ बजे बाइक पर सवार होकर भाई-बहन कोचिंग आ रहे थे। ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में शिवम की मौत हो गई, जबकि शिवानी गंभीर रूप से घायल हुई।

हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। घायल को अस्पताल लाए। वहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौका का मुआयना कर जानकारी जुटाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें-

 पीलीभीत: बरतें संयम, दो दिन बाद कोरोना मुक्त हो सकता है पीलीभीत

 

संबंधित समाचार