अयोध्या: पांच नागरिक अधिकारों का महिलाओं में जानकारी का अभाव- डॉ. बिजेंद्र
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रेक्षागृह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर सस्टेनेबल टुमारो थीम के अंतर्गत छात्राओं, ग्रामीण महिलाओं व शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कहा कि …
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रेक्षागृह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर सस्टेनेबल टुमारो थीम के अंतर्गत छात्राओं, ग्रामीण महिलाओं व शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में निर्मित 5 नागरिक अधिकारों का महिलाओं में जानकारी का अभाव है। मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रम दक्षता प्रयोगशाला में जोखिम विश्लेषण द्वारा कृषक महिलाओं में स्वास्थ्य जोखिम कम करना नामक शीर्षक पर कार्यशाला आयोजित कराई गई, जिसमें 78 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा हुनर हाट का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर, एनडी, डीएवी पब्लिक स्कूल कुमारगंज व श्रीकृति फाउंडेशन की कुल 30 महिलाओं व किशोरियों ने प्रतिभाग कर अपने हुनर को प्रदर्शित किया। 7 मार्च को महाविद्यालय द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व विद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्नेह सिंह व डॉ साधना सिंह ने किया।
यह भी पढ़े-रामपुर : “जीवन सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का करें पालन”
