रोमानिया के सुसेवा से दो नागरिक उड़ानों से 410 भारतीय स्वदेश लाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रोमानिया के सुसेवा से दो नागरिक उड़ानों से मंगलवार को 410 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रूसी सैन्य हमले के कारण यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी से बंद है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड जैसे पड़ोसी देशों में पहुंचने …

नई दिल्ली। रोमानिया के सुसेवा से दो नागरिक उड़ानों से मंगलवार को 410 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रूसी सैन्य हमले के कारण यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी से बंद है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड जैसे पड़ोसी देशों में पहुंचने के बाद विमानों के जरिये भारत लाया जा रहा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत सुसेवा से दो विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा आज (8 मार्च) 410 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: बीती रात तक सूमी में 694 भारतीय छात्र थे, जो बसों से पोलतावा के लिए रवाना हो गए हैं- पुरी

संबंधित समाचार