हरदोई: नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से की लूटपाट, मचा हड़कंप
हरदोई। नकाबपोश बदमाश एक घर में घुस गए। जहां उन्होंने महिला को तमंचा लगा कर बंधक बना लिया। इसके बाद वहां से लाखों की नगदी और सोने-चांदी के गहने-ज़ेवर लूट लिए। इस सनसनीखेज़ वारदात की खबर सुनते ही पुलिस पसीने-पसीने हो गई। सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। बताते …
हरदोई। नकाबपोश बदमाश एक घर में घुस गए। जहां उन्होंने महिला को तमंचा लगा कर बंधक बना लिया। इसके बाद वहां से लाखों की नगदी और सोने-चांदी के गहने-ज़ेवर लूट लिए। इस सनसनीखेज़ वारदात की खबर सुनते ही पुलिस पसीने-पसीने हो गई। सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
बताते है कि कोतवाली देहात के खेतुई गांव निवासी विपिन कुमार सिंह बेटा राजा बक्श सिंह सोमवार को बघौली गया हुआ था। उसकी मां और भाई भी घर पर नहीं थे। अकेली उसकी पत्नी अंशू सिंह थी। इसी बीच देर रात को कुछ बदमाश मकान के पीछे से अंदर दाखिल हो गए। वहां सो रही अंशू सिंह को दबोचते उसकी कनपटी पर तमंचा लगाते हुए उसे बंधक बना लिया। इतना ही नहीं उसे शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी दे डाली। इसके बाद बेख़ौफ़ हुए बदमाशों ने घर के बक्से और अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखी दो लाख की नगदी के अलावा लाखों का सोने-चांदी का गहनें-ज़ेवर सब समेट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।
उनके जाने के बाद अंशू का शोर सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े। इस तरह हुई लाखों की लूट से गांव वाले खौफज़दा है। खबर सुनते ही विपिन दौड़ता-भागता हुआ घर पहुंचा। उसने पुलिस को वारदात की खबर दी। वहीं इसका पता होते ही सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विपिन और उसकी पत्नी अंशू सिंह से वारदात के बारे में पूछताछ की। अंशू ने बताया कि उसके घर चार बदमाश दाखिल हुए थे। एक बदमाश उसकी कनपटी पर तमंचा लगाए हुए था। तीन बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में जुटे रहें। सीओ सिटी श्री द्विवेदी का कहना है कि मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल खेतुई के लोग काफी डरे-सहमें हुए हैं।
पुलिसिया अंदाज़ वाली तहरीर चाहती है पुलिस
खेतुई गांव में हुई लाखों की लूट के मामले में पुलिस भी घबराई हुई है। इस बारे में विपिन कुमार सिंह का कहना है कि उसने पुलिस को लूट की तहरीर दी। लेकिन उसने तहरीर लेने से फिलहाल इंकार कर दिया। विपिन की बात पर यकीन करें तो पुलिस उसकी तहरीर में कुछ हेर-फेर करते हुए उसे अपने मन-मुताबिक लिखाना चाह रही थी। जोकि उसने होने नहीं दिया।
यह भी पढ़े-विश्व कप क्वालीफायर पर रूसी हमले का असर, यूक्रेन और स्कॉटलैंड के बीच मैच स्थगित
