मुरादाबाद : पति के दोस्त ने विधवा से किया दुष्कर्म, महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पति की मौत के बाद उनके दोस्त ने हमदर्दी दिखाते हुए विधवा को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किया। फिर वह ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत पर निकाह भी कर लिया, मगर कुछ दिन बाद ही तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पति की मौत के बाद उनके दोस्त ने हमदर्दी दिखाते हुए विधवा को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किया। फिर वह ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत पर निकाह भी कर लिया, मगर कुछ दिन बाद ही तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कटघर पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।

कटघर के दससराय चौकी क्षेत्र निवासी महिला के अनुसार उसका निकाह 1999 में हुआ था। महिला के तीन बच्चे हैं। एक बेटी की शादी कर चुकी है। पीड़िता जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। उसके पति की पांच साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि पति की मौत के बाद करुला गली की नंबर नौ जाहिदनगर निवासी उनका दोस्त मदद के बहाने अक्सर उनके घर आता-जाता था। आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं।

आरोप है कि एक दिन मौका पाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत पर आरोपी ने पीड़िता से निकाह कर लिया। निकाह के बाद कुछ दिन तक आरोपी ने उसे ठीक से रखा। इसके बाद वह महिला को परेशान करने लगा। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की, मगर नतीजा नहीं निकला। आरोप है कि नौ माह पूर्व आरोपी ने उससे मारपीट की और तीन तलाक देकर चला गया।

इद्दत के बाद पीड़िता आरोपी के घर पहुंची तो वहां उसके साथ मारपीट की और धक्के देकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके घर का ताला तोड़कर सामान निकाल कर बेच दिया। पुलिस से शिकायती की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी बबलू कुमार ने कटघर एसएचओ को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार