लखीमपुर-खीरी: डिग्री कॉलेज के चौकीदार की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना फरधान क्षेत्र के गांव सकतापुर स्थित गिरजादयाल राजेंद्र डिग्री कॉलेज के चौकीदार की बदमाशों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर कॉलेज प्रशासन, पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन चौकीदार का रक्तरंजित शव देखकर विलख उठे। पुलिस ने …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना फरधान क्षेत्र के गांव सकतापुर स्थित गिरजादयाल राजेंद्र डिग्री कॉलेज के चौकीदार की बदमाशों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर कॉलेज प्रशासन, पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन चौकीदार का रक्तरंजित शव देखकर विलख उठे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज छानबीन तेज कर दी है। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर थाना फरधान क्षेत्र के गांव सकतापुर में शारदा नहर पुल के पास गिरजादयाल राजेंद्र बाजपेयी डिग्री कॉलेज है। गांव सकतापुर निवासी संतराम (62) करीब पांच साल से कॉजेल में चौकीदार था। वह शाम छह बजे जाते थे और सुबह छह बजे के बाद घर आ जाते थे। मंगलवार को भी रोज की भांति शाम करीब छह बजे डिग्री कॉलेज में चौकीदारी करने गए थे। रात में किसी समय बदमाशों ने संतराम की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
हत्या की जानकारी परिजनों को सुबह तब हुई जब संतराम सुबह सात बजे तक घर वापस नहीं आए। पिता के घर न पहुंचने पर पुत्र पुत्र दीपक कुमार कॉलेजड पहुंचा तो देखा कि उसके पिता का रक्तरंजित शव पड़ा था। पास में खून से सना एक डंडा भी पड़ा था। सिर पर काफी गहरे जख्म थे। यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगा और परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। शोर शराबा होने पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। रोते-विलखते परिवार के लोग भी कॉलेज पहुंच गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिस स्थान पर शव पड़ा था। वहीं पर एक प्लास, टूटा ताला, एक छोटा चाकू और संतराम की चप्पलें भी पड़ीं थीं।
सूचना पर एसपी संजीव सुमन, एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घर वालों और आसपास के ग्रामीणों से भी घटना की जानकारी ली। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। मृतक के पुत्र दीपक ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर मिले रक्तरंजित डंडे को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।
डिग्री कॉलेज में चौकीदार की डंडे से पीटकर हत्या की गई है। घर वाले किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।- अरुण कुमार सिंह, एएसपी
इसे भी पढ़ें-
लखीमपुर खीरी: जनपद की शान आरती राना को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत
