हरदोई: अस्पताल के सफाईकर्मियों ने ठप किया कामकाज, वेतन न मिलने से हैं नाराज
हरदोई। आखिरकार ज़िला अस्पताल के सफाईकर्मियों ने वेतन न दिए जाने से नाराज़ हो कर सारा काम ठप कर दिया। मंगलवार से सभी सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। उनके काम न करने से अस्पताल का हाल बे-हाल होगा। हर कोई यही बोल रहा है। ज़िला अस्पताल में ऑल सर्विसेज ग्लोबल प्रा.लिमिटेड के साफ्ट इंचार्ज …
हरदोई। आखिरकार ज़िला अस्पताल के सफाईकर्मियों ने वेतन न दिए जाने से नाराज़ हो कर सारा काम ठप कर दिया। मंगलवार से सभी सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। उनके काम न करने से अस्पताल का हाल बे-हाल होगा। हर कोई यही बोल रहा है।
ज़िला अस्पताल में ऑल सर्विसेज ग्लोबल प्रा.लिमिटेड के साफ्ट इंचार्ज गोविन्द दीक्षित ने सीएमएस को भेजी चिट्ठी में कहा है कि कम्पनी की तरफ से लगाए गए सफाई कर्मियों को दिसंबर से वेतन नहीं मिला है। सितंबर में बिल न बनने का बहाना बनाया गया था।
इसके बाद बजट न होने की बात कहते हुए सफाई कर्मियों को वेतन नहीं दिया गया।श्री दीक्षित का कहना है कि होली भी नज़दीक है,ऐसे में सफाई कर्मियों को वेतन न मिलने से खाने के लाले पड़े हुए हैं,साथ रंगों की होली भी बे-रंग हो सकती है। सफाई कर्मियों ने वेतन मिलने के बाद ही काम पर लौटने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: पीलीभीत: खनन की सूचना पर छापा, रेत लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
