रायबरेली: शौच के लिए बाहर गई किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
रायबरेली। रात के अंधेरे में शौच के लिए बाहर गई किशोरी दरिंदगी का शिकार हो गई है । पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। मामला रविवार रात का है। क्षेत्र के एक गांव निवासी रात में शौच के लिए घर से बाहर एकांत में गई थी। वहां पर पहले से …
रायबरेली। रात के अंधेरे में शौच के लिए बाहर गई किशोरी दरिंदगी का शिकार हो गई है । पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
मामला रविवार रात का है। क्षेत्र के एक गांव निवासी रात में शौच के लिए घर से बाहर एकांत में गई थी। वहां पर पहले से मौजूद गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। उसके बाद युवक ने किशोरी को यह बात किसी से न बताने की धमकी देकर भाग गया।
किसी प्रकार घर पहुंचकर किशोरी ने स्वजनों से आप बीती बताई। जब उसके स्वजनो को घटना की जानकारी हुई तो सभी स्तब्ध थे। लोकलाज के भय से पीड़िता के स्वजन समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें? अंततः पीड़िता के पिता ने सोमवार की शाम को कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।
उसके बाद पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपित की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: अखिलेश समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने एग्जिट पोल पर खड़ा किया सवाल, जानें क्या कहा?
