ललितपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गम्भीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के महरौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से उसमे सवार तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पशुपालन विभाग सैदपुर फार्म में कार्यरत रामकिशोर और दिनेश अपने दोस्त रविराजा, महेश …

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के महरौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से उसमे सवार तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पशुपालन विभाग सैदपुर फार्म में कार्यरत रामकिशोर और दिनेश अपने दोस्त रविराजा, महेश (25),मनीष (27) और रोहित राजपूत (25) के साथ सैदपुर फार्म के पास चना का होरा पार्टी करने के बाद महरौनी की ओर आ रहे थे कि अजान तिगड्डा के पास कार असंतुलित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में घायल युवकों को आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी भेजा, जहाँ चिकित्सकों ने दिनेश, रविराजा नैनवारा और रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया वहीं महेश, मनीष और रोहित की स्थिति गम्भीर होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार में शराब की महक आने से प्रथम दृष्टया नशे की हालत में कार चलाना दुर्घटना की वजह माना गया है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश के ईवीएम में धांधली वाले बयान पर भड़के केशव, कहा- मतगणना का इंतजार तो कर लेते सपा प्रमुख

संबंधित समाचार