बरेली: कॉलेज जा रही महिला डॉक्टर का अपहरण, रिपोर्ट
बरेली,अमृत विचार। पांच दिन पहले घर से कॉलेज के लिए निकली महिला डॉक्टर का महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। काफी समय तक घर न लौटने पर परिजनों ने महिला डॉक्टर की सहेलियों से बातचीत की तो अपहरण के बारे में जानकारी मिली। पीड़ित परिवार ने बारादरी पुलिस से मामले की शिकायत की। …
बरेली,अमृत विचार। पांच दिन पहले घर से कॉलेज के लिए निकली महिला डॉक्टर का महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। काफी समय तक घर न लौटने पर परिजनों ने महिला डॉक्टर की सहेलियों से बातचीत की तो अपहरण के बारे में जानकारी मिली। पीड़ित परिवार ने बारादरी पुलिस से मामले की शिकायत की।
वहीं परिजनों की बात जब अपहरणकर्ता से हुई तो आरोपी ने कार्रवाई करने पर महिला डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के डोहरा रोड स्थित महेंद्र नगर एक व्यक्ति की ओर से बारादरी थाने में महाराष्ट्र के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस से की शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उनकी डॉक्टर बेटी फरीदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को बेटी अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने महिला डॉक्टर की तलाश की और उनके साथी कर्मचारियों व अन्य लोगों से पूछताछ की।
बताया कि डॉक्टर की कुछ सहेलियों से उन्हें बेटी का अपहरण हो जाने की सूचना मिली। तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी मिली की उनकी बेटी का अपहरण महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित कोरेगांव पार्क वशुवानी निवासी संतोष शर्मा ने किया है। बेटी का कुछ पता न चलना और चिंता के चलते परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
वहीं 5 मार्च को अपहरणकर्ता से परिजनों का संपर्क हुआ। आरोप है कि अपहरणकर्ता ने परिजनों द्वारा कार्रवाई किए जाने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। डरे-सहमें परिजन एक बार फिर पुलिस के पास पहुंचे। बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज महिला डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: पूर्णागिरी से लौट रहे कार सवार से दबंगों ने की मारपीट
