अनुराग ठाकुर ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- दो दिन पहले ही ईवीएम को बेवफा बताने लगे सपा प्रमुख
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश चुनाव के सहप्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैने तो पहले ही कह दिया था कि अखिलेश यादव दस मार्च को कहेंगे ईवीएम बेवफा है लेकिन उनसे यह इंतजार नहीं हुआ और उन्होंने दो दिन पूर्व ही ईवीएम को बेवफा कहना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी …
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश चुनाव के सहप्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैने तो पहले ही कह दिया था कि अखिलेश यादव दस मार्च को कहेंगे ईवीएम बेवफा है लेकिन उनसे यह इंतजार नहीं हुआ और उन्होंने दो दिन पूर्व ही ईवीएम को बेवफा कहना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशिर्वाद से उत्तर प्रदेश में करीब 35 वर्षेां बाद कोई सरकार दोबारा आ रही है। इसके लिए केंद्र सरकार की योजनाएं और योगी सरकार के कुशल प्रबंधन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार की कार्यशैली और पिछली सरकारों की करतूतों को ध्यान में रखकर मतदान किया है।
यह भी पढ़ें; अखिलेश के ईवीएम में धांधली वाले बयान पर भड़के केशव, कहा- मतगणना का इंतजार तो कर लेते सपा प्रमुख
