लखनऊ: नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को समय से वेतन देने की उठी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में काम कर रहे लगभग एक लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को अक्सर समय पर वेतन नहीं मिलता है। यह सभी कर्मचारी नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा पर तैनात बताए जा रहे हैं। इन स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले, इसके लिए संयुक्त …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में काम कर रहे लगभग एक लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को अक्सर समय पर वेतन नहीं मिलता है। यह सभी कर्मचारी नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा पर तैनात बताए जा रहे हैं। इन स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले, इसके लिए संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने मिशन निदेशक को पत्र लिखा है।

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय बताते हैं कि कुछ जिलों में आज भी 2 महीने का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि एक तो पहले से ही वेतन के रूप में कम पैसे मिलते हैं,जिससे कर्मचारियों तथा उनके परिवार का भरण पोषण मुश्किल से होता है, उस पर भी जब समय पर वेतन नहीं मिलता तो कर्मचारियों को कर्ज लेकर अपना घर चलाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में तैनात कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है, उन्हें जल्द से जल्द वेतन दिया जाए, साथ ही नेशनल हेल्थ मिशन के सभी संविदा कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले,इसकी मांग मिशन निदेशक से पत्र लिखकर की गई है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: ईवीएम में धांधली की आशंका को लेकर सपाइयों ने मतगणना स्थल पर डाला डेरा

संबंधित समाचार