वाराणसी: बीता 24 घंटा रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, अधिकतम तापमान रहा 31.5 डिग्री सेल्सियस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। मौसम विभाग ने सैटेलाइट तस्‍वीरें जारी की हैं जिसके हिसाब से पूर्वांचल में मौसम का रुख सामान्‍य है। वाराणसी सहित पूर्वांचल में ठंड का असर अब खत्म हो गया है और दिन पर दिन गर्मी बढ़ती जाएगी। धूप में बढ़ोत्री भी बढ़ते दिन के साथ देखने को मिलेगी। सुबह दस बजे के बाद शरीर …

वाराणसी। मौसम विभाग ने सैटेलाइट तस्‍वीरें जारी की हैं जिसके हिसाब से पूर्वांचल में मौसम का रुख सामान्‍य है। वाराणसी सहित पूर्वांचल में ठंड का असर अब खत्म हो गया है और दिन पर दिन गर्मी बढ़ती जाएगी। धूप में बढ़ोत्री भी बढ़ते दिन के साथ देखने को मिलेगी।

सुबह दस बजे के बाद शरीर पर गर्म कपड़े गर्मी का अहसास देने लगे हैं। घरों में पंखा चलने लगा है तो कूलर भी साफ होने लगा है। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा। न्‍यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्‍य दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 62 फीसद और न्‍यूनतम 39 फीसद दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और भी इजाफा होगा। जबकि ठंड अब विदा होने के बाद गुलाबी ठंड का ही असर अब शेष है। जल्‍द ही मौसम का रुख और भी तल्‍खी की ओर होता नजर आएगा। वहीं तापमान ने भी 32 डिग्री के ऊपर जाने की तैयारी कर रखी है।

पढ़ें- आगरा: मणप्पुरम गोल्ड लोन लूटकांड में आरोपी के घर के आंगन से भारी मात्रा में निकला सोना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव