Ukraine Russia War: बरसती मिसाइलों के बीच फंसी पाक की छात्रा को भारत ने बचाया, अस्मा ने PM मोदी को बोला थैंक्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। भारत ने ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक हजारों लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला है। वहीं, अब एक पाकिस्तानी छात्रा ने उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित निकलने पर पीएम मोदी का धन्यवाद किया है। छात्रा ने कहा, “आपका बहुत शुक्रिया हमें सुरक्षित निकालने के लिए। छात्रा ने एक वीडियो जारी करके खुद को एक …

कीव। भारत ने ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक हजारों लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला है। वहीं, अब एक पाकिस्तानी छात्रा ने उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित निकलने पर पीएम मोदी का धन्यवाद किया है। छात्रा ने कहा, “आपका बहुत शुक्रिया हमें सुरक्षित निकालने के लिए।

छात्रा ने एक वीडियो जारी करके खुद को एक पाकिस्तानी छात्रा बताया हैं। वीडियो में कहती हैं, मेरा नाम अस्मा शरीफ है। मैं कीव में भारतीय दूतावास समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने हमारी मदद करते हुए हमें यहां से सुरक्षित निकाला। उन्होंने आगे कहा कि, वो बेहद मुश्किल माहौल में फंसी हुई थी और भारतीय अधिकारियों ने उनकी मदद कर उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जिसके लिए पीएम मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: यूक्रेन के मारियुपोल शहर में बढ़ता जा रहा मानवीय संकट

संबंधित समाचार