मुरादाबाद : सपा नेताओं ने गाड़ी में छुपाकर बैलेट पेपर ले जाने का लगाया आरोप, किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला मंडी समिति में बुधवार को सपा नेताओं ने एक गाड़ी को रोककर बैलेट पेपर ले जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अफसरों और नगर निगम की गाड़ियों को रोककर अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बैलेट पेपर चोरी करके ले जाने का आरोप लगाते हुए सभी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला मंडी समिति में बुधवार को सपा नेताओं ने एक गाड़ी को रोककर बैलेट पेपर ले जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अफसरों और नगर निगम की गाड़ियों को रोककर अंदर नहीं जाने दिया।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बैलेट पेपर चोरी करके ले जाने का आरोप लगाते हुए सभी गाड़ियों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। एसएसपी बबलू कुमार और डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह के पहुँचने के बाद कार्यकर्ता शांत हो गए। अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे है।

ये भी पढ़ें:- संभल: महिला दिवस के कार्यक्रम में उठे महिला सुरक्षा पर सवाल

संबंधित समाचार