बहराइच: बीआरसी जरवल में प्राचार्य ने किया निरीक्षण, मनोयोग से सहयोग देने की बात कही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नई शिक्षा नीति आधारित निपुण भारत अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र जरवल रोड पर चल रहे चार दिवसीय फाउडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण का डायट प्राचार्य उदयराज ने आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद शिक्षको से प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण अंचलों के छात्रों में आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान …

बहराइच। नई शिक्षा नीति आधारित निपुण भारत अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र जरवल रोड पर चल रहे चार दिवसीय फाउडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण का डायट प्राचार्य उदयराज ने आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद शिक्षको से प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण अंचलों के छात्रों में आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान के विकास के लिए सक्षम वातावरण के निर्माण में पूर्ण मनोयोग से सहयोग देने की बात कही।

जरवल विकास खंड के ब्लॉक संसाधन केंद्र जरवल रोड में चल रहे प्रशिक्षण के निरीक्षण में शिक्षकों से संवाद स्थापित करते हुए डायट प्राचार्य उदयराज ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत संचालित इस प्रशिक्षण में विभाग द्वारा सन 2026 से 27 तक प्रत्येक बच्चे को कब तीसरी कक्षा के अंत तक पढ़ने लिखने व गणित सीखने की दक्षता का विकास करने का लक्ष्य साबित किया गया है। जिसके लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे। वहीं प्रशिक्षण आयोजक बीईओ जरवल संतोष सिंह ने बताया कि यह पूरा प्रशिक्षण बुनियादी भाषा व संख्या ज्ञान पर केंद्रित है हम बच्चों को अधिगम का केंद्र मानकर कक्षा शिक्षण देने पर जोर दे रहे हैं।

आठ चरणों मे प्रशिक्षित किया जाएगा

विभागीय निर्देशो के क्रम में बीआरसी पर 40-40 शिक्षको के दो बैच बनाकर में कुल आठ चरणों मे प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण सन्दर्भदाता कल्पना मिश्रा, अब्दुल मोमिन, मो० अहमद, रियाज अहमद, त्र्यम्बकेश सिंह ने दोनों प्रशिक्षण कक्षो में प्रोजेक्टर के माध्यम से मूलभूत साक्षरता में मौखिक भाषा कौशल डिकोडिंग, पाठ अभ्यास, पुस्तक लेखन कौशल तथा संख्या ज्ञान के अंतर्गत संख्या गिनती जोड़ घटाव गुणा भाग की बुनियादी अवधारणा के विकास पर चर्चा की।

इसके अलावा छात्रों के विद्यालय में ठहराव अभिभावकों से संबंधित से आदि पर भी सकारात्मक विचार साझा किए। इस दौरान कार्यालय सहायक पवन कुमार, जयप्रकाश यादव, कमलेंद्र त्रिपाठी, तकनीकी सहायक चंदन निगम, पुष्पेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें-टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने शुरू की ग्लांजा के नए संस्करण की बुकिंग

संबंधित समाचार