अयोध्या: मकबरा चौराहे पर ट्रांसफार्मर में लगी आग, मचा हड़कंप
अयोध्या। शहर के मकबरा चौराहे पर बुधवार की दोपहर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक संभाला व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इधर, बिजली विभाग ने मकबरा लाइन थोड़ी देर के लिए बंद कर दी। गर्मी आते ही लोड …
अयोध्या। शहर के मकबरा चौराहे पर बुधवार की दोपहर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक संभाला व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इधर, बिजली विभाग ने मकबरा लाइन थोड़ी देर के लिए बंद कर दी।
गर्मी आते ही लोड बढ़ने लगा है। मकबरा चौराहे के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। दुर्घटना के बाद आस-पास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया था।
इधर, ट्रांसफार्मर के बगल की दुकान मालिकों में खलबली मची रही। खबर लिखे जाने तक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी थी।
पढ़ें- यूक्रेन से वापस आए विद्यार्थियों के करियर पर विचार कर रही है सरकार: सीएम योगी
