बाराबंकी: जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्र का लिया जायजा, अंदर बाहर दोनों जगह डटे हुए हैं सपा कार्यकर्ता
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम में कैद मतों की गणना गुरुवार 10 मार्च को प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगी। सोनभद्र, वाराणसी और बरेली की घटनाओं के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के प्रबंध और कड़े कर दिए गए हैं। समाजवादी पार्टी के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों ने भी नवीन मंडी स्थल …
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम में कैद मतों की गणना गुरुवार 10 मार्च को प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगी। सोनभद्र, वाराणसी और बरेली की घटनाओं के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के प्रबंध और कड़े कर दिए गए हैं। समाजवादी पार्टी के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों ने भी नवीन मंडी स्थल के अंदर डेरा डाल रखा है। सपा कार्यकर्ताओं ने यह घेराबंदी मंडी के बाहर भी शुरू कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मतगणना के लिए प्रातः 7:00 बजे ही कर्मचारियों को बुलाया गया है। 8:00 बजे से डाक मतपत्रों की गणना प्रारंभ होगी। 8:30 बजे ईवीएम में कैद मतपत्र गिने जाएंगे। इस दौरान नवीन गल्ला मंडी के सामने से आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गोंडा बहराइच जाने वाले वाहनों को फैजाबाद मार्ग से घूम कर जाना होगा। गोंडा बहराइच से आने वाले वाहन भी फैजाबाद मार्ग से ही होकर आएंगे। नवीन गल्ला मंडी के दोनों ओर 100 मीटर की दूरी पर बैरियर लगाए जा रहे हैं। जिसके अंदर वही लोग प्रवेश कर पाएंगे जिनके पास चुनाव आयोग द्वारा निर्गत किया गया पास होगा। गल्ला मंडी के बाहर पुलिस व पीएसी का कड़ा पहरा होगा। अंदर एसएसबी के जवान मतगणना की निगरानी करेंगे। जिसके लिए चार कंपनी एसएसबी तीन कंपनी पीएसी तथा विभिन्न थानों की पुलिस लगाई गई है।
जुलूस नहीं निकाल सकेंगे प्रत्याशी
मतगणना के बाद जीतने वाले प्रत्याशी जुलूस में निकाल सकेंगे। गैर योजना बद्ध तरीके से उनके पीछे यदि मतगणना कराने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ नारे लगाते हुए आगे बढ़ती है तो इसे जुलूस नहीं माना जाएगा। लेकिन यदि झंडे बैनर लगाकर योजनाबद्ध ढंग से जुलूस निकाला गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीतने वाले प्रत्याशी के साथ-साथ कम मतों से हारने वाले प्रत्याशियों को भी मतगणना स्थल सही सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराकर उन्हें उनके आवास तक भेजा जाएगा।
