मुरादाबाद : बैक करते समय डीसीएम ने वृद्ध को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। खुले मैदान में बेटे संग बैठे वृद्ध को बैक करते समय डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में कुछ देर तड़पने के बाद वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे ने जब चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव …

मुरादाबाद, अमृत विचार। खुले मैदान में बेटे संग बैठे वृद्ध को बैक करते समय डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में कुछ देर तड़पने के बाद वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे ने जब चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हादसा मंगलवार की देर शाम कटघर थाना क्षेत्र में देहरी गांव शिव मंदिर के पास हुआ। सम्भल जिले के ग्राम त्यागी वाली चकौनी निवासी भगवान दास(60) खेती किसानी करते हैं। उनका एक बेटा मुन्नू चालक है और देहरीगांव में किराए के मकान में रहता है। भगवान दास अपने बेटे से मिलने लिए देहरी गांव आए थे। मंगलवार की देर शाम वह बेटे मुन्नू के साथ एक खुले मैदान में बैठकर बात कर रहे थे।

तभी एक चालक डीसीएम लेकर आया। बताते हैं कि बैक करने के दौरान उसने डीसीएम भगवान दास पर चढ़ा दी। मुन्नू ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। हादसे में भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे ने जब चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह डीसीएम छोड़कर धक्का देकर फरार हो गया।

आनन-फानन में मुन्नू ने पुलिस के साथ ही परिजनों को सूचना दी। हालांकि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। भगवान दास की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

संबंधित समाचार