पीलीभीत: विवाहिता तारीख पर आई, पति ने कर डाली पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एक माह से पति से अलग मायके में रह रही विवाहिता परिवार परामर्श केंद्र में मां के साथ तारीख पर आई तो ससुराल वालों ने हमला कर दिया। पहले परिसर में ही गाली गलौज करते रहे। बाद में वापस घर जाते वक्त तहसील गेट पर पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर …

पीलीभीत, अमृत विचार। एक माह से पति से अलग मायके में रह रही विवाहिता परिवार परामर्श केंद्र में मां के साथ तारीख पर आई तो ससुराल वालों ने हमला कर दिया। पहले परिसर में ही गाली गलौज करते रहे। बाद में वापस घर जाते वक्त तहसील गेट पर पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति को हिरासत में ले लिया। घटना के चलते तहसील गेट पर हड़कंप मच गया है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के कृष्ण विहार कॉलोनी की रहने वाली नेहा अवस्थी ने बताया कि साल 2019 में उसकी शादी बिलसंडा के निवासी विवेक तिवारी से हुई थी। आरोप था कि शादी के बाद दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग की जाने लगी। इसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। एक माह से वह अपने मायके में रह रही है।

इसकी शिकायत पूर्व में एसपी कार्यालय में की गई थी। इस पर मामला सुनवाई के लिए परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया। बुधवार को दूसरी तारीख थी। इस पर वह अपनी मां के साथ सदर तहसील गई थी। वहां पर पति व अन्य ससुराल वाले भी आए थे। परिसर में ही पति ने पहले धमकाया और अभद्र व्यवहार किया। इसकी शिकायत वहां मौजूद काउंसलर से की गई थी। सुनवाई के बाद वापस घर जाने के लिए निकली थी कि पति व उसके साथियों ने हमला कर पिटाई कर दी।

शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग आ गए और बचाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पति को पकड़ लाई। हालांकि उसके साथी बाइक पर सवार होकर भाग गए। उधर, पति का कहना था कि उसने प्रेम विवाह किया था। दहेज की कभी उसकी तरफ से मांग नहीं की गई है। बिना बताए घर से चले जाने का विवाद था। तारीख पर आने के दौरान भी किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है। फंसाने के लिए झूठे आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: सम्मान पाकर समाचार पत्र वितरकों के खिले चेहरे

 

संबंधित समाचार