लखनऊ: रविदास मेहरोत्रा ने प्रशासन पर चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित करने का लगाया आरोप, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के मध्य विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि जनता के वोटों की लूट नहीं होने देंगे। उन्होंने बुधवार को एक 16 सरस्यों की एक टीम का गठन किया है,जो मतगणना पर पैनी नजर रखेंगे। सपा प्रत्याशी ने टीम …

लखनऊ। राजधानी के मध्य विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि जनता के वोटों की लूट नहीं होने देंगे। उन्होंने बुधवार को एक 16 सरस्यों की एक टीम का गठन किया है,जो मतगणना पर पैनी नजर रखेंगे।

सपा प्रत्याशी ने टीम के सदस्यों को निर्देश देते हुये कहा कि प्रशासन चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में कल यानी 10 मार्च को होने वाली मतगणना पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाये। उन्होंने कहा कि हम जनता के वोटो की लूट हरगिज नहीं होने देंगे, उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि कल वोटों की गिनती के समय मौजूद रहना है और हर हाल में निष्पक्ष मतदान कराने के लिए तैयार रहे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार में बीते पांच साल में मंहगाई बढ़ी,बेरोजगारी बढ़ी,अपराध बढ़े थे,बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं,जीवन दूभर हो गया था,इसलिए जनता ने परिवर्तन करने के लिए भारी मतदान किया है,कल दस मार्च को मतगणना है,बदलाव निश्चित है।

यह भी पढ़ें; ICC ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नोमिनेट हुए टीम इंडिया के ये तीन खिलाड़ी

संबंधित समाचार