बहराइच की सात सीटों के लिए सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। गल्ला मंडी परिसर में गुरुवार सुबह आठ बजे से सात विधान सभा सीट के लिए मतगणना शुरू होगी। इसके लिए पुख्ता सुरक्षा के प्रबंध हैं। विधान सभा चुनाव जिले में पांचवें चरण में हुआ था। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे से बलहा, कैसरगंज, नानपारा, पयागपुर, महसी, बहराइच और मटेरा …

बहराइच। गल्ला मंडी परिसर में गुरुवार सुबह आठ बजे से सात विधान सभा सीट के लिए मतगणना शुरू होगी। इसके लिए पुख्ता सुरक्षा के प्रबंध हैं।

विधान सभा चुनाव जिले में पांचवें चरण में हुआ था। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे से बलहा, कैसरगंज, नानपारा, पयागपुर, महसी, बहराइच और मटेरा विधान सभा सीट के लिए हुए मतदान की मतगणना होगी।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले महसी और सबसे अंत में कैसरगंज विधान सभा का परिणाम आएगा। डीएम ने बताया कि गिनती के लिए 14/14 टेबल लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महसी में 27 राउंड, नानपारा में 28, मटेरा में 29, बलहा में 30, बहराइच में 31, पयागपुर में 32 और कैसरगंज विधान सभा में 33 राउंड की मतगणना होगी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: बरेली: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे स्कूल, रविवार को भी चल रहीं कक्षाएं

संबंधित समाचार