लखनऊ: सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान शख्स की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गयी, परिजनों ने इलाज कर रहे चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। दरअसल, राजधानी के उदयगंज निवासी अजय सिंह को उलझन …
लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गयी, परिजनों ने इलाज कर रहे चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
दरअसल, राजधानी के उदयगंज निवासी अजय सिंह को उलझन व घबराहट होने की दिक्कत होने पर परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल में बीते मंगलवार की सुबह भर्ती कराया था, आरोप है कि सुबह से लेकर शाम तक मरीज को चिकित्सकों ने सिर्फ एक बार दवा दी। उसके बाद कोई देखने तक नहीं आया।
रात करीब दस बजे मरीज को एक इंजेक्शन लगाया गया,जिसके बाद मरीज के शरीर का रंग काला पड़ने लगा और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने इलाज कर रहे चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये कहा कि डाक्टरों ने कोई इलाज नहीं किया। इतना ही नहीं जब मरीज की हालत खराब हो गयी और डाक्टर को बुलाने गये तो डांट के भगा दिया।
मृतक अजय सिंह के भाई के मुताबिक सुबह से लेकर रात 10 बजे तक डॉक्टरों ने सिर्फ एक बार दवा दी और उसके बाद रात करीब 10 बजे एक इंजेक्शन लगाया जिससे मरीज का शरीर काला पड़ने लगा और उसके 10 मिनट के बाद मरीज की मौत हो गई। वहीं जब इस बारे में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के सीएमएस से बात की गयी,तो उन्होंने बताया की मामला संज्ञान में है, जांच करायी जा रही है,जो भी दोषी होगा,उस पर कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: बदहाल ‘स्ट्रीट लाइटें’ दे रहीं हादसों को दावत, गिरने की कगार पर खंभे
