लखनऊ: भाजपा ने अखिलेश यादव पर लोगों को उकसाने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद मतगणना से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान ने कहा कि हार के डर से अखिलेश यादव बौखला गए हैं और वह लोगों को उकसाने और अधिकारियों …

लखनऊ। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद मतगणना से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान ने कहा कि हार के डर से अखिलेश यादव बौखला गए हैं और वह लोगों को उकसाने और अधिकारियों को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रधान के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने नर्ई दिल्ली में निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के बयान को लेकर शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और जी. किशन रेड्डी भी शामिल थे।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अखिलेश ने हमारी संवैधानिक व्यवस्था पर अविश्वास प्रकट किया और उसे ध्वस्त करने का पूरा प्रयास किया है। प्रजातंत्र में यह मानसिकता बहुत खतरनाक है। उनकी जो भाषा है, वह बहुत खतरनाक है।

प्रधान ने कहा कि चुनाव आयोग से हमने निवेदन किया है कि जो हार से भयभीत हैं, जनता को उकसा रहे हैं और जो चुनाव आयोग को ध्वस्त करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। हमने चुनाव आयोग से कहा कि मतगणना हिंसा रहित होनी चाहिए। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: कानपुर: अरबों खर्च फिर भी निर्मल नहीं हुईं मां गंगा, कमिश्नर ने दिया कार्रवाई का आदेश

संबंधित समाचार