बरेली: कृषि विज्ञान केन्द्र ने चार महिलाओं को किया सम्मानित
बरेली,अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से फरीदापुर इयायत खां के पंचायत घर में महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समूहों की महिलाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के लिये एक प्रतियोगिता हुई। इसमें 18 महिलाओं व युवतियों ने …
बरेली,अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से फरीदापुर इयायत खां के पंचायत घर में महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समूहों की महिलाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के लिये एक प्रतियोगिता हुई।
इसमें 18 महिलाओं व युवतियों ने भागीदारी की। जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय एवं शेष को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने के लिये चार महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं में पूजा वर्मा, ग्राम सैदूपुर लश्करीगंज, नीरज पटेल, मानसी पटेल, ग्राम फरीदापुर इनायत खां, हयात फातिमा, ग्राम ठिरिया निजावत खां मौजूद रहे।
कार्यक्रम में छह गावों की विभिन्न समूहों से जुड़ी 250 महिलाओं तथा युवतियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. वीपी सिंह, डा. रंजना गुप्ता, वाणी यादव, रत्न कौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
बरेली: बिना डीबीटी के जरिये नहीं हो सकेगा भुगतान
