संभल : बुलेट छीनकर नकाबपोश बदमाशों ने किशोर को गोली मारी, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/सौधन, अमृत विचार। बुलेट छीनने का विरोध करने पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने किशोर के सीने में गोली मार दी और बुलेट लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटनास्थल का सीओ और एसपी ने मौका मुआयना किया। थाना नखासा के गांव केशोपुर भंडी …

संभल/सौधन, अमृत विचार। बुलेट छीनने का विरोध करने पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने किशोर के सीने में गोली मार दी और बुलेट लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटनास्थल का सीओ और एसपी ने मौका मुआयना किया।

थाना नखासा के गांव केशोपुर भंडी निवासी 16 वर्षीय गुड्डू सागर पुत्र रामेश्वर ने ढवारसी में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। बुधवार की देर शाम को गुड्डू अपने गुरु अम्बरीष के पास आया था। शाम सात बजे वह अपने घर बुलेट से जा रहा था। जैसे ही वह सौधन और भंडीभंडा मार्ग पर मिलक के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने बुलेट को ओवरटेक कर किशोर को रोक लिया और बुलेट छीनने लगे। जब किशोर ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी और मौके से बुलेट लेकर फरार हो गए। गोली के लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घायल ने किसी तरह मोबाइल से अपने ममेरे भाई को घटना की जानकारी दी। ममेरे भाई की सूचना पर थाना नखासा प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह और थाना कैलादेवी प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर राम मौके पर एसपी और सीओ एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के जंगलों में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

थाना नखासा के मिलक के पास किशोर को गोली मारकर बुलेट छीनकर बदमाश फरार गए। घटना की जांच की जा रही है। उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोर को इलाज के लिए मुरादाबाद भेजा गया है। किशोर की हालत गंभीर है, लेकिन अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। -चक्रेश मिश्रा, एसपी

संबंधित समाचार