लखीमपुर-खीरी: हवा में उड़ती दिख रही साइकिल, आठ सीटों पर खिल रहा कमल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमत विचार। लखीमपुर जिले की आठ विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही जिले की आठों सीटों पर कमल खिलने लगा। वही कस्ता सीट पर साइकिल की रफ्तार बढ़ गयी। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां मायूसी दिखी। हालांकि छठवें चक्र के बाद कमल खिल गया। वहीं अन्य सीटों पर भाजपा की …

लखीमपुर-खीरी, अमत विचार। लखीमपुर जिले की आठ विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही जिले की आठों सीटों पर कमल खिलने लगा। वही कस्ता सीट पर साइकिल की रफ्तार बढ़ गयी। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां मायूसी दिखी। हालांकि छठवें चक्र के बाद कमल खिल गया। वहीं अन्य सीटों पर भाजपा की बढ़त से कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा। शहर के राजापुर स्थित मंडी समिति में मतगणना विधानसभा वार लगाए गए पंडाल में शुरू हुई। हर पंडाल में 14 टेबिलों पर मतगणना का का शुरू हुआ।

पहले चक्र के परिणाम सुबह 9 बजे से आने शुरू हो गए। विधानसभा कस्ता सीट पर कमल की रफ्तार धीमी हो गयी। वही साइकिल ने धीरे धीरे रफ्तार पकड़ ली। लेकिन छठे राउंड में कमल खिलने लगा। सपा के सुनील लाला को 24409 और भाजपा सौरभ सिंह सोनू को 25098 वोट मिले। इससे कमल करीब 700 वोटो से बढ़त बना ली, जबकि पलिया, धौरहरा, मोहम्मदी, श्रीनगर, निघासन, लखीमपुर सदर और गोला में भाजपा शुरुआत से ही अच्छी बढ़त बनाए हुए है।

 

 

 

संबंधित समाचार