Uttar pradesh Election Results: विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी, सपा का उत्साह हुआ खत्म जनता ने चुना भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज जनता के फैसले का दिन है। यूपी विधानसभा चुनाव रिजल्ट के लिए वोटों की गिनती जारी है। यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सीटों पर आ रहे रुझानों पर प्रतिक्रिया दी है. शर्मा ने कहा कि रुझानों पर तो नहीं बोलना चाहिए लेकिन अब यह साफ हो गया है …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज जनता के फैसले का दिन है। यूपी विधानसभा चुनाव रिजल्ट के लिए वोटों की गिनती जारी है। यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सीटों पर आ रहे रुझानों पर प्रतिक्रिया दी है. शर्मा ने कहा कि रुझानों पर तो नहीं बोलना चाहिए लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यूपी की जनता ने भाजपा को चुना है। शर्मा ने कहा कि यूपी चुनाव में हमें बहुमत मिलेगा। जनसंदेश हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और उनके कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं और मुझे लगता है कि अति उत्साह बहुत नुकसानदायक होता है। रुझानों में बीजेपी 227 सीट और सपा गठबंधन 107 सीट पर आगे है।

इसी बीच बड़ी खबर है कि शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। जबकि समाजवादी पार्टी को 2017 के मुकाबले 45 सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है। अभी तक कुल 310 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इन रुझानों में बीजेपी 227 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सपा 107 बढ़त बनाई हुई है। बीएसपी 6 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।बलिया नगर से बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह आगे हैं। सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं। सबसे अधिक उतार चढ़ाव यूपी की फाजिल नगर सीट पर है। यहां पर स्वामी प्रसाद मौर्य फिर पीछे हो गए हैं।

सरधना से संगीत सोम अपने निकटम उम्मीदवारा से करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। गाजियबाद शहर और साहिबाबाद से बीजेपी आगे है। हाथरस की तीनों सीट और बुलंदशहर की सभी सातों सीट पर बीजेपी आगे है। वहीं सीएम योगी गोरखपुर सदर सीट से 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़े-Lucknow Election Result Live: राजधानी में मतगणना जारी, सपा पर भारी पड़ रही BJP

संबंधित समाचार