हरदोई: घर से निकले युवक का पांच दिन बाद जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। घर से दिल्ली जाने की बात कह कर निकले युवक का शव गुरुवार को पांचवें दिन एक जंगल में फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। इस बारे में लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से छान-बीन की जा रही है। बताते है …
हरदोई। घर से दिल्ली जाने की बात कह कर निकले युवक का शव गुरुवार को पांचवें दिन एक जंगल में फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। इस बारे में लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से छान-बीन की जा रही है।
बताते है कि कोतवाली देहात के खेरारी गांव निवासी 26 वर्षीय कुंवर पाल पुत्र रमेश और उसके भाई दिल्ली में रह कर वहीं मेहनत मज़दूरी करते हैं। कुंवर पाल गांव आया हुआ था। उसकी पत्नी शकुंतला और एक बेटा भी है।वह रविवार को घर से दिल्ली जाने की बात कह कर निकला था। उधर उसके भाई रास्ता देख रहे थे। लेकिन कुंवर पाल दिल्ली नहीं पहुंचा।
गुरुवार की सुबह टड़ियावां थाने के परसनी गांव के जंगल में किसी युवक का शव फांसी पर लटका होने की खबर से सनसनी फ़ैल गई। इधर कुंवर पाल के कुछ रिश्तेदार भी वहीं पहुंच गए। जहां फांसी पर लटक रहे शव की पहचान कुंवर पाल के रूप में की गई। कुंवर पाल दिल्ली जाने के बजाए परसनी कैसे और किसके साथ पहुंचा? लोग इसी को ले कर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। मामले की छान-बीन की जा रही है।
यह भी पढ़े-बहराइच: भाजपा और सपा के बीच चल रहा कड़ा मुकाबला, अभी परिणाम आने में देरी
