पीलीभीत: सदर सीट पर भाजपा के संजय सिंह ने 7630 वोट से दर्ज की जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। सदर विधानसभा सीट पर रोचक मुकाबले के बाद आखिरकार भाजपा के मौजूदा विधायक संजय सिंह गंगवार जीत दोहराने में कामयाब हुए। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र सिंह गंगवार को उन्होंने 7630 वोट से शिकस्त दी। इसी के साथ आजादी के बाद लगातार दो बार विजय परचम लहराने वाले दूसरे भाजपा विधायक …

अमृत विचार, पीलीभीत। सदर विधानसभा सीट पर रोचक मुकाबले के बाद आखिरकार भाजपा के मौजूदा विधायक संजय सिंह गंगवार जीत दोहराने में कामयाब हुए। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र सिंह गंगवार को उन्होंने 7630 वोट से शिकस्त दी। इसी के साथ आजादी के बाद लगातार दो बार विजय परचम लहराने वाले दूसरे भाजपा विधायक बन गए हैं। इससे पहले सिर्फ बीके गुप्ता ने 1991 और 1993 का चुनाव जीता था। जीत के साथ ही समर्थक खुशी से जूझ उठे। सोशल मीडिया पर भी जीत का जश्न छाया रहा।

30वां चरण
संजय सिंह गंगवार- भाजपा- 124782
शैलेंद्र सिंह गंगवार – सपा-117152
डा.शाने अली- बसपा-11961
शकील नूरी-कांग्रेस- 1038

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: बरखेड़ा सीट से भाजपा के प्रवक्तानंद की 81 हजार वोट से जीत

 

संबंधित समाचार