बाराबंकी: भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल, उतारी गई टेलीविजन की आरती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। स्थानीय नवीन गल्ला मंडी में पोस्टल मतों की गणना प्रारंभ हो गई है। प्रारंभिक मतों की गणना में फिलहाल भाजपा आगे चल रही है। जिसको लेकर पार्टी के खेमे में उत्साह का माहौल है। भाजपा के कैंप में जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे हैं। पार्टी हैदर गढ़ विधानसभा सीट जीत चुकी है …

बाराबंकी। स्थानीय नवीन गल्ला मंडी में पोस्टल मतों की गणना प्रारंभ हो गई है। प्रारंभिक मतों की गणना में फिलहाल भाजपा आगे चल रही है। जिसको लेकर पार्टी के खेमे में उत्साह का माहौल है। भाजपा के कैंप में जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे हैं। पार्टी हैदर गढ़ विधानसभा सीट जीत चुकी है जबकि दरियाबाद और रामनगर सीटों पर जीत की ओर अग्रसर है।

नगर पालिका में मनाया गया जश्न

नगर में नगर पालिका परिषद बाराबंकी में चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव व सभासदों ने भाजपा की प्रचंड बहुमत के उपलक्ष में मनाया जश्न। दीपावली होली एक साथ मनाई गई। यहां पर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव की अगुवाई में टेलीविजन की आरती उतारी गई। यह आरती कोई देवी मां की नहीं बल्कि टेलीविजन की थी। ओम जय टीवी भ्राता, सत्य बोलने की खातिर, विपक्ष की तू गाली खाता, ओम जय टीवी भ्राता, लोकतंत्र के पालक तुझसे विश्व ज्ञान पाता।

बुलडोजर का मतलब सबको तू ही समझाता, ओम जय इस अवसर पर चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, सभासद संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह “ज्ञानू”, अमरजीत श्रीवास्तव टिल्लू, आरपी सिंह, आलोक वर्मा, प्रेमचंद प्रेम, मोनी शर्मा, दिनेश तिवारी, बबलू कनौजिया, अजय तिवारी, मनोज गुप्ता गोविंदा, शील प्रकाश शुक्ला, बाबुल ,पंकज मिश्रा, सुरेंद्र वर्मा बबलू, सहित तमाम सभासद उपस्थित रहे।

पढ़ें-यूपी चुनाव: मंत्री सतीश द्विवेदी को मिली हार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पड़े भारी

 

संबंधित समाचार