यूपी चुनाव 2022: भाजपा उम्मीदवार असीम अरुण कन्नौज सदर से जीते, अनिल दोहरे को हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के कन्नौज जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में सदर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी असीम अरुण ने जीत दर्ज की है। मतगणना के शुरुआती राउंड में पीछे चल रहे असीम ने बाद में बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे को 6163 मत से हरा दिया है। …

लखनऊ। यूपी के कन्नौज जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में सदर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी असीम अरुण ने जीत दर्ज की है। मतगणना के शुरुआती राउंड में पीछे चल रहे असीम ने बाद में बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे को 6163 मत से हरा दिया है। असीम अरुण को 120219 मत मिले हैं, जबकि अनिल दोहरे को 114056 मत मिले।

वहीं कानपुर के कल्याणपुर सीट पर दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। यहां प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने 1774 वोट से बढ़त बना ली है। उन्हें 34092 वोट मिले हैं। वहीं सपा के सतीश निगम को 32318 वोट मिले हैं। कांग्रेस की नेहा तिवारी को 748 और बसपा के अरुण मिश्रा को 3027 वोट मिले हैं।

वहीं ,आर्य नगर सीट पर सपा के अमिताभ बाजपेई ने लीड ले ली है। उन्हें 56545 वोट मिले हैं। अभी तक आगे चल रहे भाजपा के सुरेश अवस्थी को 54162 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल को 2448 और बसपा के आदित्य जायसवाल को 657 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड ब्रेकिंग: सत्ता के करीब भाजपा पर अपनी सीट नहीं बचा पाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

संबंधित समाचार