बाराबंकी: मार्ग परिवर्तन से हलकान रहे राहगीर, छात्र-छात्राओं को भी उठानी पड़ी परेशानी
बाराबंकी। जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच बृहस्पतिवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर में चल रही विधानसभा चुनाव की मतगणना समाप्त होने को है। इस दौरान बहराइच मार्ग पर किए गए मार्ग परिवर्तन को लेकर राहगीर हलकान रहे। सबसे अधिक परेशानी विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के …
बाराबंकी। जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच बृहस्पतिवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर में चल रही विधानसभा चुनाव की मतगणना समाप्त होने को है। इस दौरान बहराइच मार्ग पर किए गए मार्ग परिवर्तन को लेकर राहगीर हलकान रहे। सबसे अधिक परेशानी विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ-साथ अर्ध सैनिक बल की भी तैनाती के चलते रोका टोकी से लोग परेशान दिखे।
जिला प्रशासन ने बहराइच मार्ग पर मोड़ने से पहले ही वेरी कटिंग लगा दी थी। इसके आगे दो बैरियर और पारकर मतगणना स्थल नवीन गल्ला मंडी पहुंचना था। जिसके चलते फैजाबाद मार्ग पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।
जिलाप्रशासन ने दावा किया कि स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना की गई। जिसके लिए सड़कों पर ब्रेकर बनाए गए हैं ताकि नियमों का सख्ती से पालन हो सके। बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को जहां एक तरफ बहराइच से लखनऊ जाने वाले वाहनों को फ़ैजाबाद लखनऊ हाईवे की ओर डाइवर्ट कर दिया गया।
लेकिन जनपद के सभी छोटे हो बड़े स्कूल कॉलेजों के खुले होने के चलते आम आदमी को अपने बच्चों व बच्चियों को स्कूल व कॉलेज भेजने में खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। मतगणना स्थल पर थ्री लियर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बिना प्राधिकार पत्र के प्रवेश पर पूरी तरह वर्जित रहा। लंबी जांच-पड़ताल बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाती हैं। मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी गई थी।
यह भी पढ़े-बरेली: मतगणना स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, धांधली का लगाया आरोप
