बहराइच: ब्रह्म कुमारी की ओर से स्नेह मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, शिव जयंती और शिव रात्रि के बारे में बताया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जरवल रोड में हुआ। प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय की वरिष्ठ शिक्षिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता वाहन तथा उनके सहयोगी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी योगिनी बहन ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर निवासी भाई बहनों के परमपिता शिव परमात्मा के दिव्य आवरण के 86 …

बहराइच। स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जरवल रोड में हुआ। प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय की वरिष्ठ शिक्षिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता वाहन तथा उनके सहयोगी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी योगिनी बहन ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर निवासी भाई बहनों के परमपिता शिव परमात्मा के दिव्य आवरण के 86 वीं शिवजयंती शिवरात्रि के बारे में तथा परमात्मा के कर्तव्यों के बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम में बनारसी दास गुप्ता, सुनिधि देव मिश्रा, शिव नारायण सोनी, कुमारी सोनी, राकेश कुमार गुप्ता, सर्वेश शुक्ला, स्टेशन मास्टर डॉ अमरनाथ विश्वकर्मा, राम कुमार गुप्ता, अजय फैजाबादी, हरि ओम सोनी, रामू गुप्ता तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें-बरेली: मतगणना स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, धांधली का लगाया आरोप

संबंधित समाचार