बहराइच: भिनगा में सपा की इंद्राणी और श्रावस्ती में भाजपा के राम फेरन को मिली जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। श्रावस्ती जिले में गुरुवार को सुबह 8:00 से दो विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हुई। एक सीट सपा प्रत्याशी और दूसरे सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। श्रावस्ती जिले में दो विधान सभा हैं। दोनों विधान सभा में हुए मतदान के मतों की गणना गुरुवार सुबह से शुरू हुई। जिलाधिकारी …

बहराइच। श्रावस्ती जिले में गुरुवार को सुबह 8:00 से दो विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हुई। एक सीट सपा प्रत्याशी और दूसरे सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

श्रावस्ती जिले में दो विधान सभा हैं। दोनों विधान सभा में हुए मतदान के मतों की गणना गुरुवार सुबह से शुरू हुई। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि 289 भिनगा विधान सभा क्षेत्र से सपा की इंद्राणी वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी पदमसेन चौधरी को 13319 मतों से पराजित किया। जबकि श्रावस्ती विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राम फेरन पाण्डेय ने 1759 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी असलम राइनी को कड़े मुकाबले में हरा दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है।

यह भी पढ़े-इंडोनेशिया में माउंट मेरापी ज्वालामुखी में कई बार विस्फोट, 250 लोगों को निकाला

संबंधित समाचार