यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी ने दर्ज की बड़ी जीत, सपा उम्मीदवार को एक लाख से अधिक मतों से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे अब आगे बढ़ रही है, रुझान लगातार और दिलचस्प होते जा रहे हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। वह एक लाख दो हजार 399 वोट से जीते …

गोरखपुर। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे अब आगे बढ़ रही है, रुझान लगातार और दिलचस्प होते जा रहे हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। वह एक लाख दो हजार 399 वोट से जीते हैं। उन्होंने सपा की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को शिकस्त दी है। वहीं भीम आर्मी के चंद्रशेखर के साथ ही कांग्रेस तथा बसपा के प्रत्याशी टक्कर में ही नहीं थे।

मुख्यमंत्री योगी को एक लाख 62,691, सपा की सुभावती शुक्ला को 60,562, बसपा के शमसुद्दीन को 7833, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर को 7454, कांग्रेस की चेतना को 2731, आम आदमी पार्टी के विजय श्रीवास्तव को 810 वोट मिले हैं। सीएम योगी का अब लखनऊ में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करने का कार्यक्रम है। वह भाजपा कार्यालय में मीडिया को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा तथा निषाद दल की प्रत्याशी केतकी सिंह ने बलिया की बांसडीह सीट से भाजपा की केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी को हराया। 2017 में केतकी सिंह निर्दलीय चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर थीं। केतकी सिंह को 38,939 मत मिले। रामगोविंद चौधरी को 35,611 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री बोले- सरकार बने या विपक्ष में बैठें, जनता का फैसला होगा कबूल

संबंधित समाचार