हरदोई: बुलडोजर पर झंडा लेकर निकली जिला पंचायत अध्यक्ष, दिखा जश्न का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में पहली बार सभी सीटों पर भाजपा की जीत होने पर कार्यकर्ताओं से लेकर जनप्रतिनिधि उत्साहित हैं सांसद जयप्रकाश व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती बुलडोजर पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते दिखे। जिले में पहली बार भाजपा की 800 सीटें जीतने पर न सिर्फ कार्यकर्ताओं में उत्साह है बल्कि जनप्रतिनिधियों का उत्साह …

हरदोई। जिले में पहली बार सभी सीटों पर भाजपा की जीत होने पर कार्यकर्ताओं से लेकर जनप्रतिनिधि उत्साहित हैं सांसद जयप्रकाश व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती बुलडोजर पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते दिखे।

जिले में पहली बार भाजपा की 800 सीटें जीतने पर न सिर्फ कार्यकर्ताओं में उत्साह है बल्कि जनप्रतिनिधियों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है भाजपा की शानदार जीत पर सांसद जयप्रकाश जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा चुनाव प्रभारी राकेश प्रधान अवध क्षेत्र के मंत्री पीके वर्मा भाजपा कार्यालय पर बुलडोजर खड़े होकर जनता का अभिवादन करते दिखाई पड़े जनप्रतिनिधियों को बुलडोजर में देखकर उत्साहित कार्यकर्ता बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई दिए।

गौरतलब हो कि जिले में पहली बार ऐसा हुआ है जब सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजई हुए हैं। भाजपा की इस शानदार जीत व समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होने से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिख रहे हैं। नगर में जगह-जगह आतिशबाजी की जा रही है रंग गुलाल इस तरह उड़ाया जा रहा है कि होली का त्यौहार 10 मार्च को ही आ गया है।

मतगणना शुरू होने के कुछ ही समय बाद भाजपा प्रत्याशियों की जीत का रुझान देखकर मतगणना स्थल का माहौल बदल गया लगातार भाजपा की बढ़त देख कई अन्य दलों के प्रत्याशी व समर्थक कुछ राउंड मत करना होने के बाद ही मतगणना स्थल से दबे पांव निकल लिए।

पढ़ें-बहराइच में पांच सीटों पर भाजपा और सहयोगी पार्टी का कब्जा

संबंधित समाचार