अयोध्या: सोशल मीडिया पर दिन भर गुदगुदाते रहे लोग, भाजपा समर्थक लगातार करते रहे पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स छाए रहे। फेसबुक, वाट्सएप, इंस्ट्राग्राम व ट्वीटर पर तरह के चुटकुलों व पोस्ट की बहार रही। जनपद की पांच में से तीन सीटों पर भाजपा को बढ़त मिलते ही लोगों ने हंसी की फुलझड़ियां दागनी शुरू कर दी। …

अयोध्या। जिले में मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स छाए रहे। फेसबुक, वाट्सएप, इंस्ट्राग्राम व ट्वीटर पर तरह के चुटकुलों व पोस्ट की बहार रही। जनपद की पांच में से तीन सीटों पर भाजपा को बढ़त मिलते ही लोगों ने हंसी की फुलझड़ियां दागनी शुरू कर दी। हालांकि दो सीटों पर पिछड़ने पर सपाई खेमे ने भी गुदगुदाने वाली पोस्ट शेयर कीं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही यह तय हो गया था कि इस बार का चुनाव सोशल मीडिया से ही लड़ा जाएगा। इसके बाद पांचवें चरण तक चुनाव आते-आते सोशल मीडिया राजनीतिक अड्डों से सराबोर हो गया था। अयोध्या में चुनाव के दिन से ही सपा-भाजपा में सीधी टक्कर बताई जा रही थी, लेकिन मतगणना के दिन गुरुवार को सुबह आठ बजते ही जैसे ही पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई तो सोशल मीडिया पर भाजपा समर्थकों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। हर कोई अपने अंदाज में विपक्षी पार्टी को ट्रोल करता दिखा।

भाजपा समर्थकों के मीम्स

1- कौन जीतेगा, मठ या माठा
2- तेज रफ्तार से आ रही साइकिल को बुल्डोजर ने रौंदा
3-तेज धूप में आ शिमला महसूस हो रहा है
4-बुल्डोजर का लाइसेंस रिन्यूअल
5-कुछ नहीं बचा शेष, 2027 की तैयारी करो अखिलेश

पढ़ें-प्रयागराज की मेजा सीट पर सपा के संदीप पटेल को मिली जीत, बीजेपी प्रत्याशी को नजदीकी अंतरों से दी मात

संबंधित समाचार