अयोध्या: सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, नतीजे जानने के लिए टीवी से चिपके रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। देश की सियासत को डबल डोज देने वाली रामनगरी अयोध्या में परिणाम को लेकर लोगों में सुबह से ही बेचैनी रही। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी होने के नाते बाजारों में भी सन्नाटा रहा। लोग दिन भर टीवी व मोबाइल से चिपके रहे। दोपहर बाद रुझान साफ होते ही भाजपा समर्थक जश्न के रंग में …

अयोध्या। देश की सियासत को डबल डोज देने वाली रामनगरी अयोध्या में परिणाम को लेकर लोगों में सुबह से ही बेचैनी रही। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी होने के नाते बाजारों में भी सन्नाटा रहा। लोग दिन भर टीवी व मोबाइल से चिपके रहे। दोपहर बाद रुझान साफ होते ही भाजपा समर्थक जश्न के रंग में सराबोर दिखे। शाम तलक तस्वीर साफ होते ही भाजपाई फूले नहीं समाए।

घर संभालने वाली महिलाएं भी राजनीति से अछूती नहीं रहीं। चौका-बर्तन निपटाने के बाद अपने पसंदीदा टीवी सीरियल्स को छोड़कर समाचार चैनलों व मोबाइल पर अपडेट्स देखती रहीं। पसंदीदा प्रत्याशी की बढ़त को देख गदगद हो जाती थी तो थोड़ी देर बाद ही बेचैन भी दिखने लगती थीं। व्यापारी वर्ग तो पूरा दिन घर पर रहकर अपने प्रत्याशी के जीत की दुआएं ही करता रहा।

टेलीविजन सेट से चिपककर बैठा व्यापारी शाम तक जनपद के आस-पास का भी हाल लेता रहा। दरअसल, मार्केट बंद होने की वजह से व्यापारियों ने अपना पूरा दिन खूब भुनाया। भाजपा के पक्ष में नतीजे आते ही छात्राएं भी गदगद दिखीं। खोजनपुर बैंक कॉलोनी निवासी मंजरी द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने नतीजे टीवी पर देखने के लिए किचन का काम जल्दी ही निपटा लिया था।

साथ ही किचन में काम करते समय भी बार-बार टीवी पर अपडेट देख रही थी। साहबगंज निवासी व्यापारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मार्केट बंद होने के नाते दिन भर घर पर ही रहे। टीवी और मोबाइल से भाजपा की जीत के साक्षी बनते रहे।

पढ़ें- मुरादाबाद : दिव्यांग किशोरी ने जहर खाकर दी जान, मां के डांट पर उठाया आत्मघाती कदम

संबंधित समाचार