उत्तराखंड: चौथी बार धर्मनगरी के विधायक बने प्रेम चंद्र अग्रवाल
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार उत्तराखंड की राजनीति में जीत की हैट्रिक लगा चुके प्रेम सिंह अग्रवाल ने 2022 में भी जीत का सफर जारी रखा। उन्होंने कांग्रेस से जयेंद्र चंद रमोला को 19057 मतों के अंतर से पराजित किया। पहली बार साल 2007 में जीता था भाजपा का टिकट राजनीतिक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार उत्तराखंड की राजनीति में जीत की हैट्रिक लगा चुके प्रेम सिंह अग्रवाल ने 2022 में भी जीत का सफर जारी रखा। उन्होंने कांग्रेस से जयेंद्र चंद रमोला को 19057 मतों के अंतर से पराजित किया।
पहली बार साल 2007 में जीता था भाजपा का टिकट
राजनीतिक प्रोफाइल पर नजर डालें तो प्रेमचन्द अग्रवाल 1995 में भाजपा देहरादून के अध्यक्ष बने। भाजपा सरकार के समय वह गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे। 2007 में प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश विधानसभा से पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। सरकार ने उन्हें संसदीय सचिव की जिम्मेदारी भी दी। इसके बाद उन्हें 2012 में फिर उन्होंने जीत दर्ज की। 2015 में राज्य सरकार ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का सम्मान भी दिया। 2017 के चुनाव में वह तीसरी बार ऋषिकेश के विधायक बने।
एबीवीपी से शुरू किया राजनीतिक सफर
1980 में एबीवीपी डोईवाला के अध्यक्ष बने।
1984 में एबीवीपी के जिला महासचिव बने।
1988 में टाउन एरिया कमेटी डोईवाला के सदस्य।
1992 में भाजपा देहरादून के जिलामंत्री बने।
1993 में श्रीराम कार सेवा समिति के जिला संयोजक।
1996 भाजपा देहरादून के जिला अध्यक्ष चुने गए।
2000 में दोबारा भाजपा देहरादून के जिलाध्यक्ष रहे।
2001 में गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष।
2003 में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष।
2007 में उत्तराखंड विधानसभा की आवास समिति के सदस्य।
2008 में उत्तराखंड विधानसभा की याचिका समिति के सदस्य।
2009 में सभा सचिव रहे।
