यूपी चुनाव 2022: रुझानों में भाजपा को मिली बड़ी बढ़त, अपर्णा यादव ने कहा- इससे अच्छी सरकार नहीं मिल सकती
लखनऊ। यूपी चुनाव 2022 के लिए गुरुवार सुबह शुरू हुई मतगणना के रुझान में भाजपा मजबूत बढ़त बनाती दिख रही है। ऐसे में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा की इस बड़ी बढ़त पर भाजपा नेत्री व मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि हिंदू, …
लखनऊ। यूपी चुनाव 2022 के लिए गुरुवार सुबह शुरू हुई मतगणना के रुझान में भाजपा मजबूत बढ़त बनाती दिख रही है। ऐसे में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा की इस बड़ी बढ़त पर भाजपा नेत्री व मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सबके सभी हैं भाजपाई। भाजपा की जीत तुष्टीकरण की राजनीति, जाति के आधार पर राज्य को बांटने वालों के लिए यह जवाब है। हम 10 मार्च को जय श्री राम के साथ सरकार बना रहे हैं। इससे अच्छी सरकार नहीं मिल सकती।
वहीं भाजपा की इस बढ़त पर प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने यूपी में पार्टी की बढ़त के बाद कहा कि जनता ने विकास और शांति व्यवस्था के लिए वोट दिया है। उत्तर प्रदेश में 30 साल बाद पहली बार लगातार किसी एक पार्टी की सरकार दूसरी बार बनने जा रही है। हमें उम्मीद है कि जब तक गिनती खत्म होगी तब तक हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
यह भी पढ़ें:-मैनपुरी के करहल से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रिकॉर्ड 66782 मतों से हासिल की बड़ी जीत
