पंजाब चुनाव: सुखबीर बादल को जलालाबाद सीट पर हार का सामना करना पड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को पंजाब में फाजिल्का जिले की जलालाबाद सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार जगदीप कंबोज से हार का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर 30,930 मतों के अंतर से पराजित हो …

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को पंजाब में फाजिल्का जिले की जलालाबाद सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार जगदीप कंबोज से हार का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर 30,930 मतों के अंतर से पराजित हो गये।

सुखबीर फिरोजपुर से शिअद के सांसद हैं। वह जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे थे। सुखबीर इससे पहले तीन बार विधायक रह चुके हैं। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई थी।

ये भी पढ़ें-

धार्मिक ध्रुवीकरण, मीडिया पर नियंत्रण और धनबल के जरिये उप्र में जीती भाजपा- माकपा

संबंधित समाचार