रायबरेली: जिले में आयोजित हुआ आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम
रायबरेली। आजादी की 75वीं वषर्गांठ ”आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में गुरुवार को श्पवन कुमार, सेनानी 46वीं वाहिनी के निर्देशन में प्रवीण सिंह, (उप सेनानी) की टीम ने ”देश की हिफाजत-देश की सुरक्षा” थीम पर कार्यक्रम पेश किया । निरीक्षक/टेली …
रायबरेली। आजादी की 75वीं वषर्गांठ ”आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में गुरुवार को श्पवन कुमार, सेनानी 46वीं वाहिनी के निर्देशन में प्रवीण सिंह, (उप सेनानी) की टीम ने ”देश की हिफाजत-देश की सुरक्षा” थीम पर कार्यक्रम पेश किया ।
निरीक्षक/टेली उदय शंकर ने शांतिकाल एवं लड़ाई के दौरान सैनिको द्वारा कमांडर से संपर्क साधने वाले संचार के साधनो के विषय में बताने के साथ-साथ उनके द्वारा उपयोग की जानी वाली कोडिंग भाषा का उदाहरण देकर छात्रों को समझाया गया। इस प्रकार की कोडिंग भाषा आम नागरिक के समझ से तो बाहर होती ही है, बल्कि गहन प्रशिक्षित दुश्मनों की समझ से भी परे होती है।
प्रवीण सिंह ने छात्र एवं छात्राओं को फोर्स में भर्ती होने के लिए भर्ती प्रक्रिया एवं योग्यता से अवगत कराते हुए बल में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया।
पढ़ें-यूपी चुनाव: सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को जहूराबाद से हालिस की जीत
