लखीमपुर-खीरी: भाजपा ने दोहराया इतिहास लखीमपुर की आठों सीटों पर खिला कमल
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले में भाजपा ने एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए आठों विधानसभा सीटों पर कब्जा बरकरार रखा है। लखीमपुर सदर, पलिया, मोहम्मदी, निघासन, कस्ता, धौरहरा व श्रीनगर गोला गोकर्णनाथ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। वहीं जिले से एक भी सीट न मिलने से सपा, बसपा और कांग्रेस को करारी …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले में भाजपा ने एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए आठों विधानसभा सीटों पर कब्जा बरकरार रखा है। लखीमपुर सदर, पलिया, मोहम्मदी, निघासन, कस्ता, धौरहरा व श्रीनगर गोला गोकर्णनाथ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। वहीं जिले से एक भी सीट न मिलने से सपा, बसपा और कांग्रेस को करारी हार मिली है। हालांकि सभी सीटों पर भाजपा की लड़ाई सपा से रही है। अप्रत्याशित नतीजे आने के बाद से भाजपा कार्यकर्ता जश्न के माहौल में डूब गए। जयश्रीराम के जयघोष के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर अमीर गुलाल खेला।
चौथे चरण में जिले की आठ सीटों के लिए 23 फरवरी को मतदान हुआ था। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ हुई। सबसे पहले बैलेट पेपरों की गिनती हुई, जिसमें सभी आठों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे रहे। आठ बजे के बाद जब पहले राउंड की मतगणना शुरु हुई तो दोपहर तक पलिया और मोहम्मदी विधानसभा सीट पर सपा की साइिकल दौड़ती नजर आई। अन्य सीटों पर कमल खिलता दिखा। दोपहर बाद पलिया विधानसभा में साइकिल को पछाड़कर कमल आगे निकल गया, लेकिन कस्ता सुरक्षित सीट पर भाजपा व सपा के बीच कांटे की टक्कर फंस गई थी।
दोपहर तक सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे हो गए। हालांकि कस्ता सीट पर सातवे चरण के बाद भाजपा को बढ़त मिलनी शुरू हो गई। इससे सपा प्रत्याशी 10 वें चरण तक 1176 वोटों से पीछे हो गए। इसके बाद उनकी चाल धीमी पड़ गई। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भी जिले की आठों सीटें भाजपा की झोली में आईं थीं। इस बार भी भाजपा ने आठों सीटों पर कब्जा बरकार कर इतिहास रच दिया है। आठों सीटों पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहने से भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।
दोपहर बाद से ही जीत सुनश्चित मानकर प्रत्याशियों के कार्यालयों पर अमीर-गुलाल उड़ने लगा। खुशी से झूम रहे तमाम कार्यकर्ता गुलाल उड़ाते हुए मंडी स्थल के बाहर एकत्र हो गए। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मंडी सिमित के बाहर सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा अर्द्धसैनिक बल के साथ डटे रहे।
विजेता और उपविजेता
विधानसभा लखीमपुर सदर
पार्टी प्रत्याशी का नाम मिले वोट जीते/हार
बीजेपी योगेश वर्मा 127663 विजयी
सपा उत्कर्ष वर्मा 107085 हारे
विधानसभा पलियाकलां
पार्टी प्रत्याशी का नाम मिले वोट जीते/हार
बीजेपी हरविंदर सिंह उर्फ रोमी साहनी 118864 विजयी
सपा प्रीतिंदर सिंह कक्कू 80735 हारे
विधानसभा श्रीनगर
पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम मिले वोट जीते/हार
बीजेपी मंजू त्यागी 108249 विजयी
सपा रामसरन 90641 हारे
विधानसभा धौरहरा
पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम मिले वोट जीते/हार
बीजेपी विनोद शंकर अवस्थी 113498 विजयी
सपा वरुण चौधरी 88888 हारे
विधानसभा मोहम्मदी
पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम मिले वोट जीते/हार
बीजेपी लोकेंद्र प्रताप सिंह 99377 विजयी
सपा दाउद अहमद 94506 हारे
विधानसभा निघासन
पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम मिले वोट जीते/हार
बीजेपी शशांक वर्मा 126488 विजयी
सपा आरएस कुशवाहा 85479 हारे
विधानसभा कस्ता
पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम मिले वोट जीते/हार
बीजेपी सौरभ सिंह सोनू 103315 विजयी
सपा सुनील भार्गव 89498 हारे
विधानसभा गोला गोकर्णनाथ
पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम मिले वोट जीते/हार
बीजेपी अरविंद गिरी 126534 विजयी
सपा विनय तिवारी 97240 हारे
इसे भी पढ़ें-
लखीमपुर-खीरी: हवा में उड़ती दिख रही साइकिल, आठ सीटों पर खिल रहा कमल
